फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 15 अगस्त के मद्द्नेजर डीजीपी ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए डीजीपी ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इसमें आईजी पुष्पेंद्र कुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर, एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह, एसपी क्राइम जसबीर सिंह समेत अन्य सभी एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी शामिल थे।
विज्ञापन

इस दाैरान शहर के हर प्रवेश और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने कहा कि 15 अगस्त पर किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए पुलिस बल के साथ-साथ खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। सभी थानों को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त नाके लगाने और सीसीटीवी से निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को पुख्ता करने पर भी जोर दिया। डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता के सहयोग से ही सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें