फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की मुबारकबाद देने जामा मस्जिद पहुंचे डीजीपी, समुदाय से की अपील घर से मनाए त्यौहार

विज्ञापन
सेक्टर 20 स्थित जामा मस्जिद पहुंचे डीजीपी संजय बेनीवाल को सम्मनित करते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। ईद 25 मई को मनाया जाएगा। इसे देखते हुए चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल सेक्टर-20 के जामा मस्जिद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय को ईद मुबारक की बधाइयां देकर सात क्विंटल सेवई भेंट की। साथ ही धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि घर में नमाज पढ़कर खुशियों से ईद का त्यौहार मनाए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह डीजीपी बेनीवाल ने सेक्टर- 20 मस्जिद के मौलाना अजमल खान समेत अन्य मुस्लिम धर्म गुरुओं से मुलाकात की। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं ने भी चंडीगढ़ पुलिस के सराहनीय काम करने का सम्मान किया। इस मौके पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने फैसला किया है कि कोई भी ईद पर नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में नहीं आएगा, बल्कि उन्हें अपने घरों पर ही नमाज अदा करनी होगी। इससे कोविड-19 के वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक अच्छा योगदान है।
धर्मगुरु कारी शमशेर ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है कि मुस्लिम समुदाय मस्जिद में ईद की पूर्व संध्या पर नमाज की पेशकश करने के लिए नहीं आ रहा है। देश और मानवता के हित में एक उदाहरण है, दुनिया भर में महामारी वायरस फैला है, यह वायरस किसी भी धर्म, जाति, रंग, नस्ल को देखकर दस्तक नहीं देता है। इस मौके पर डीआईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई, डीएसपी रामगोपाल, सेक्टर -20 जामा मस्जिद के मौलाना अजमल खान, सेक्टर 45 मस्जिद के कारी शमशेर, इमाम मोहम्मद, मनीमाजरा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद इमरान, नगर पार्षद हाजी खुर्शीद, अजमत चौधरी, अनवर-उल-हक, जम्मू कश्मीर लेबर अध्यक्ष बसीर खान, रामदरबार मोहम्मद सादिक, सेक्टर 20 जामा मस्जिद के अली अहमद, हाजी जहीर, वसीम, इमरान और नूर मोहम्मद समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
घरों से ईद मानने का दिया जाएगा संदेश मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से उठाए गए इस कदम को सराहनीय बताया है। ईद के मौके पर धर्म गुरु सुनिश्चित करने के लिए मस्जिदों के मौलाना समुदाय के सभी सदस्यों को अजान के दौरान केवल अपने घरों में नमाज की पेशकश करने और ईद की पूर्व संध्या पर मस्जिदों का दौरा न करने का संदेश देंगे। जिसका उद्देश्य है कि कोविड-19 के इस वैश्विक महामारी के बीच लोग अपने घरों से ना निकले।
बॉक्स
रमजान के शुरुआत में भी पहुंचे थे डीजीपी बता दें कि बीते 24 अप्रैल को भी डीजीपी संजय बेनीवाल सेक्टर- 20 के जामा मस्जिद में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रमजान की मुबारकबाद देकर 2 हजार खजूर के पैकेट और 1 हजार मुसल्ला ( नमाज पढ़ने के लिए) भेंट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें