चंडीगढ़। सेक्टर-41 के दुर्गा मंदिर में चल रही श्री राम कथा का सातवां दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा सुनकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। कथा का वाचन स्वामी बालयोगी महाराज ने किया, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श, माता सीता के त्याग, लक्ष्मण की निष्ठा, हनुमान की भक्ति और रावण के अहंकार से मिलने वाली सीख पर प्रकाश डाला।इस मौके सेक्टर-41 दुर्गा मंदिर के प्रधान एचएल छाबड़ा, जनरल सेक्रेटरी मनोहर लाल, अनीता देवी,अनु हांडा सहित मंदिर की समस्त कार्यकारिणी एवं महिला मंडल के सदस्य मौजूद रहे। संवाद