फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurupurab: श्री बेर साहिब में उमड़ा संगत का सैलाब, बूंदाबांदी पर भारी आस्था, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Mon, 27 Nov 2023 10:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

सोमवार को अमृत वेले से ही बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचनी शुरू हो गई और गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में स्नान के बाद गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने का सिलसिला लगातारी जारी रहा। गुरुद्वारा साहिब परिसर में संगत ने कीर्तन श्रवण किया।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानवता के रहबर श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में बूंदाबांदी के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने माथा टेककर गुरुघर का आशीर्वाद लिया। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सुल्तानपुर लोधी पहुंचने वाली संगत के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मौसम के बदले मिजाज पर संगत की आस्था भारी पड़ी। 

विज्ञापन


सोमवार को अमृत वेले से ही बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचनी शुरू हो गई और गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में स्नान के बाद गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने का सिलसिला लगातारी जारी रहा। गुरुद्वारा साहिब परिसर में संगत ने कीर्तन श्रवण किया और फिर गुरु जी की ओर से लगाई गई बेरी साहिब और भौरा साहिब के दर्शन किए। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के भाई मरदाना जी दीवान हॉल में धार्मिक दीवान सजाया गया, जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागियों, ढाडी व कविशरी जत्थों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। 

विज्ञापन


एसजीपीसी की ओर से गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर भाई जरनैल सिंह बूले के नेतृत्व में संगत की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। संगत के निवास व लंगर के लिए उचित प्रबंध किए गए। शहर में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से नाना प्रकार के लंगर लगाए गए। रविवार की रात से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के भाई मरदाना जी दीवान हॉल में आयोजित धार्मिक समारोह में कथावाचकों और कीर्तनियों ने गुरबाणी कीर्तन व कथा से संगत को निहाल किया।



इस मौके पर कवि दरबार भी करवाया गया। भाई हरजीत सिंह प्रचारक व कथावाचक भाई करणजीत सिंह आहली ने कथा के माध्यम से संगत को गुरुचरण से जोड़ा। शाम को गुरुद्वारा परिसर में संगत ने मनमोहक दीपमाला की और देर रात को आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी देखने संगत का हुजूम गुरुद्वारा परिसर के आसपास जमा हो गया।

विज्ञापन

एडीजीपी की अपील- निहंग सिंह शांतिपूर्ण ढंग से निकालें महल्ला

सुल्तानपुर लोधी में निहंग सिंह मंगलवार को महल्ला निकालेंगे। इस बीच जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) ने सुल्तानपुर लोधी का दौरा किया। उन्होंने निहंग सिंहों से शांतिपूर्ण ढंग से महल्ला निकालने की अपील की।

सुल्तानपुर लोधी प्रवास के एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की प्रकाश पर्व पर डीआईजी जालंधर रेंज एस. भूपति और एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बेहतर सुरक्षा इंताजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि गुरु पर्व से पहले बने हालात के चलते यहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई। हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है और 112 टोल फ्री नंबर को 24 घंटे सक्रिय रखा गया। 

मंगलवार को निहंग सिंहों के महल्ला निकाले जाने पर एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी सिख धर्म की मुकद्दस धरती है। वह निजी और पुलिस अधिकारी के तौर पर निहंग सिंहों से अपील करते हैं कि इस पावन धरा की महत्ता को देखते हुए उन्हें कानून के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से नगर कीर्तन (महल्ला) निकालना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें