पटियाला का रहने वाला था यह श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन करने गए सिख श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जिसके शव को देर शाम तक भारत भेजा जाएगा। मृतक की पहचान पटियाला के गांव रत्न खेड़ा निवासी जंगीर सिंह के तौर पर हुई है। उनकी उम्र तकरीबन 67 साल बताई जा रही है।
मृतसक जंगीर सिंह आज कल पटियाला के अर्बन अस्टेट में रह रहा था। जगीर सिंह 13 अप्रैल को गए श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गया था। जब जत्था दस दिनों के गुरुद्वारा साहिबों के दर्शन कर लाहौर लौट रहा था तो लाहौर के पास जत्थे के पड़ाव के दौरान रात को जगीर सिह की हार्ट अटैक से मृत्यु ओ गई।
पाकिस्तान ओकाफ बोर्ड के प्रवैता अमीर हाशमी ने कहा कि जगीर सिंह की सोमवार सुबह करीब चार बजे हार्ट अटैक से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद सभी कानूनी कार्रवाई पूरी होने पर शव को भारत भेजा जाएगा।