फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 825 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक में लगी मुहर
विज्ञापन

महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल में 358 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली
अंबाला में 19 करोड़ रुपये में बन सकेंगे पुलिस कर्मचारियों के लिए 96 मकान
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक में 825 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई।इनमें अंबाला में पुलिस कर्मचारियों के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये से बनने वाले 96 मकानों के टेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई। इसके अलावा भिवानी के गांव खरकड़ी में महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के रीजनल रिसर्च स्टेशन में 9.47 करोड़ रुपये से और इसी यूनिवर्सिटी के करनाल में 358 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा बिजली विभाग में ज्यादा क्षमता वाले कंडक्टर को बदलने के लिए 111 करोड़ रुपये मंजूर किए है।
वहीं, कैथल के गांव लादना चक्कू में राजकीय महिला कॉलेज के निर्माण पर 14.30 करोड़, राजौंद में राजकीय कॉलेज की नई बिल्डिंग बनाने पर 13.60 करोड़ और हिसार के गांव डाटा में राजकीय महिला कॉलेज बनाने के लिए 17 करोड़ के कार्य की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में 100 बैड के अतिक्ति अस्पताल के लिए 32 करोड़
कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल के कैंपस में ही 100 बेड का अतिरिक्त अस्पताल बनाने के लिए 32 करोड़ रुपये, पलवल-हसनपुर रोड की मजबूती के लिए 12.15 करोड़, फतेहाबाद जिले में जाखल-धारसूल-भूना-पाबड़ा-सरसौद रोड की चौड़ाई और मजबूती के लिए 21.11 करोड़, कुरुक्षेत्र जिला में सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड के सुधार समेत अन्य कार्यों के लिए 16.40 करोड़, असंध-राजौंद-कैथल-पटियाला रोड की स्पेशल मरम्मत के लिए 16.60 करोड़, तोशाम-बहल-सुधीवास रोड की मजबूती के लिए 12.50 करोड़, हांसी-उमरा-सुल्तानपुर-कंवारी रोड की स्पेशल मरम्मत के लिए 13.75 करोड़ और यमुनानगर-खजुरी-जठलाना रोड के निर्माण के लिए 23.62 करोड़ के निर्माण कार्यों की मंजूरी दी गई।


फरीदाबाद में 19.32 करोड़ से ठीक होगी सीवरेज लाइन
फरीदाबाद जिले के गांव धौज में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए 19.32 करोड़ रुपये, कैथल जिला के गांव ढांड में जलापूर्ति क्षमता की अपग्रेडेशन के लिए 28.60 करोड़ रुपये, रेवाड़ी जिले में सादलपुर रेलवे लाइन पर दो लेन का आरओबी बनाने पर 23 करोड़ रुपये, पानीपत जिले में पानीपत-डाहर रोड को फोर लेन करने के लिए 15.80 करोड़ रुपये और नारनौल ब्रांच से कृष्णावती नदी को रिचार्ज करने के लिए 41.50 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में कृषि मंत्री कंवर पाल, उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें