फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 करोड़ से चंडीगढ़ में होंगे विकास कार्य, एजेंडों को हरी झंडी

Fri, 17 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेयर अरुण सूद - फोटो : file photo
विज्ञापन
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक वीरवार को हुई। मेयर अरुण सूद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विमर्श हुआ। इस दौरान विकास के कई एजेंडों को चर्चा के बाद पास कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व टर्सरी ट्रीटेड वाटर की स्टेटस रिपोर्ट लाने को कहा गया। इसके अलावा मृत जानवरों को लिफ्ट करने वाले संबंधित विभाग को सख्त निदेश देने को कहा गया। 

बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा हुई की शहर में कैब्स और स्कूल बसों की पार्किंग के लिए रेंट तय किया जाए। इसके अलावा 114 सार्वजनिक शौचालयों की मेंटेनेंस के प्रस्ताव को आगामी सदन की बैठक में लाने और मिनी मार्केटों के शौचालयों को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के हवाले करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि शहर में छबील लगाने के बाद वहां सही रूप से सफाई की जाए, इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन


 निगम द्वारा मास्टर प्लान के तहत पहली बार कामर्शियल एरिया में ग्रीन पार्कों का विकास किया जा रहा है। इसके तहत सेक्टर-38डी मेन मार्केट में चार पार्कों के विकास को मंजूरी दी गई।

बैठक  में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
इसके अलावा बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें फायर एंड इमरजेंसी विंग में हाई प्रेशर कंप्रेस्ड एयरफॉम के सात सेट और सात बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने, सैनिटेशन इक्युपमेंट और पेस्टीसाइड की व्यवस्था, निगम के तहत आती डिस्पेंसरी में दो डेंटल असिस्टेंट और आठ फार्मासिस्ट को एक्सटेंशन देने, सेक्टर-38 के विभिन्न पार्कों, गीन बेल्ट्स में बच्चों के खेलने के लिए झूले, बेंच और हट प्रदान करने, एमओएच विंग के लिए चार ट्रैक्टर ट्राली हायर करने, डंपिंग ग्राउंड के सही रख रखाव के लिए चैन डोजर हायर करने, सेक्टर-27 और 38 के बाकी बचे एरिया में टर्सरी ट्रीटेड वाटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन डालने और सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में 14 से 16 अक्तूबर तक इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल आयोजित करने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें