फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख राम रहीम ने मांगी नेपाल जाने की अनुमति

Tue, 28 Apr 2015 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी यौन शोषण मामले में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सीबीआई की ओर से हैंडराइटिंग और सिग्नेचर की जांच के संबंध में जवाब नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन


उधर, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल जाने की अनुमति के लिए अदालत में अर्जी दायर की। दोनों मामलों में सुनवाई के लिए अदालत ने 29 अप्रैल की तारीख तय की है।

सुबह से ही साध्वी यौन शोषण मामले में सुनवाई शुरू हो गई, लेकिन सीबीआई की ओर से जांच के संबंध में जवाब दायर नहीं किया गया। अदालत ने 16 मई तक डेरा प्रमुख के नेपाल जाने की अर्जी पर भी सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तारीख दी है। वकील साहिल ए गर्ग नरवाना ने बताया कि नेपाल में भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए करीब दो हजार संगत के साथ डेरा प्रमुख के नेपाल जाने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें