फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेरा ब्यास प्रमुख ढिल्लों ने मजीठिया से की मुलाकात, कहा- उनके खिलाफ सभी आरोप झूठे

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले- मजीठिया मेरे दोस्त हैं इसलिए उनसे मिलने आया
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। ढिल्लों सोमवार को मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल पहुंचे। उन्होंने करीब अधा घंटा जेल में मजीठिया से बात की।
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में डेरा प्रमुख ने कहा कि मजीठिया मेरे दोस्त हैं, इसलिए उनसे मिलने आया। जेल में वह खुश और पूरी तरह चड़दी कला में हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि दोस्ताना बातचीत के दौरान कुछ मसलों पर मजीठिया से विचार-चर्चा हुई, लेकिन इसे सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जा सकता। जेल प्रशासन और पुलिस ने ढिल्लों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। वहीं, डेरा ब्यास की संगतें भी उनके दर्शन के लिए जेल के बाहर जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह ढिल्लों की मजीठिया से दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले पिछले हफ्ते शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी जेल में मजीठिया से मिलने आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के अगले ही दिन ढिल्लों की यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी। मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। यह केस 540 करोड़ रुपये की ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। इस मामले में 22 अगस्त को मोहाली की अदालत में 40,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें