फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने ली बैठक, चुनाव कमीशन की हिदायतों की दी जानकारी 

Fri, 30 Dec 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
बैठक लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी प्रदीप सभ्रवाल की अध्यक्षता में विभिन्न टीमों के अधिकारियों, प्रिंटिंग प्रेस मालिकों और बैंक अधिकारियों के साथ स्थानीय पंचायत भवन में बैठक की गई। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने चुनाव कमीशन की ओर से जारी हिदायतों से जागरूक करवाया। 

बैठक के दौरान सभ्रवाल ने कहा कि कमीशन की हिदायतों के अनुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की ओर से किए जाने वाले खर्चे की निगरानी रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड, वीडीओ सविलेंस, वीडियो व्यूइंग और अकाउंटिंग की टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी ने ली बैठक

चुनाव - फोटो : file
मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से प्राप्त हुए शेड्यूल के अनुसार जिले के समूह विधानसभा क्षेत्रों की टीमों को सिखलाई दी जा चुकी हैं।

सभ्रवाल ने प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को हिदायतें जारी करते हुए कहा कि कोई भी पंफ्लेट/विज्ञापन की प्रिंटिंग करते समय उस पर छापने वाले का नाम और पता बताना अनिवार्य है। 

इस मौके पर एडीसी (ज) बी श्री निवासन, एडीसी (वि) कृपाल सिंह, एसडीएम डेरा बाबा नानक सकत्तर सिंह, एसडीएम गुरदासपुर प्रिथी सिंह, डीडीपीओ हरजिंदर सिंह संधू, एईटीसी पवनदीप सिंह, एलडीएम अत्तरी, मनजिंदर सिंह भी मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें