फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन 236 रुपये जमा कराया, सीएचबी ने दिया 1000 रुपये का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) मकान की किश्त व अन्य तरह की राशि के ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए हर महीने ऑनलाइन भुगतान करने वाले 10 लोगों को एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया जाता है। सीएचबी ने सितंबर महीने के लिए ड्रा के विजेताओं का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को हाउसिंग बोर्ड परिसर में ड्रा निकालकर सितंबर माह के 10 विजेताओं को चुना गया। सभी को एक-एक हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। इसमें सबसे कम 236 रुपये जमा करवाने पर सेक्टर-41 निवासी सीमा जबकि सबसे अधिक 12,980 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने पर सेक्टर-40 निवासी राम अवतार को इनाम मिला है। सितंबर माह में सीएचबी के पास 1099 ऑनलाइन ऑनलाइन के जरिए 79.16 लाख रुपये जमा हुए हैं। ऑनलाइन भुगतान शुरू होने के बाद एक माह में जमा होनी वाली यह अब तक की सबसे अधिक राशि है। सभी विजेताओं को अलग से भी बोर्ड की तरफ से सूचित कर दिया जाएगा और एक हजार रुपये ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए अगले कुछ दिनों में उनके बैंक खाते में जमा करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें