फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः मृतक पुलिसकर्मियों के आश्रितों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी इतने लाख का अनुदान

Wed, 11 Jul 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हरियाणा सरकार डयूटी के दौरान निधन होने वाले पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अब तीस लाख रुपये विशेष अनुग्रह अनुदान देगी। सरकार ने मृतक पुलिस कर्मियों के आश्रितों के संबंध में बड़ा निर्णय लिया है। अब तक मृतक पुलिसकर्मी की विधवा और आश्रितों को विशेष अनुग्रह अनुदान राशि के तौर पर 10 लाख रुपये मिल रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने बताया कि असामाजिक तत्वों से लड़ते हुए, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की जान और संपत्ति को बचाते हुए मारे गए पुलिसकर्मी की विधवा या आश्रित को अब 20 लाख रुपये और उसके माता और पिता को पांच-पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यदि माता और पिता दोनों जीवित नहीं हैं, तो माता-पिता का हिस्सा मृतक की विधवा या आश्रित को दिया जाएगा।

इसी प्रकार कर्तव्य निर्वहन के दौरान अत्यंत गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मी को 15 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल होने के मामले में 10 लाख रुपये और मामूली चोट के लिए पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने डयू्टी के दौरान मृत्यु या गंभीर रूप से घायलों के लिए अनुग्रह अनुदान राशि को बढ़ाने के साथ-साथ अनेक कल्याणकारी फैसलों को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि इसके अलावा एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ हरियाणा पुलिस के समझौते अनुसार प्राकृतिक रूप से मृत्यु होने पर पुलिसकर्मी को दो लाख रुपये और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये की राशि दी जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें