फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूल में बेटियों के जन्मदिन नहीं मनाने पर विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षा अधिकारियों को जारी किया पत्र
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने मिड डे मील योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को विद्यालय में उस माह में जन्म लेने वाली छात्राओं का जन्मदिन कार्यक्रम नहीं मनाने पर प्रदेशभर के डीईओ के प्रति नाराजगी जाहिर की है। निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को हिदायत दी कि अपने अधीनस्थ जिलों से खंड स्तर पर विद्यालयों से संबंधित रिकार्ड मंगवाकर जांच करें और बेटियों के जन्मदिन कार्यक्रम सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

दरअसल, विभाग की ओर से स्कूलों में बेटी का जन्मदिन-स्कूल में अभिनंदन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। निरीक्षण में शिक्षा विभाग ने पाया कि विद्यालयों में बेटी का जन्मदिन-स्कूल में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि स्कूल मुखिया निर्धारित तिथि को सभी विद्यालयों में बेटी का जन्मदिन-स्कूल में अभिनंदन कार्यक्रम मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें