चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले यूटी प्रशासन ने कुछ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है।
यूटी प्रशासक शिवराज पाटिल की मंजूरी के बाद प्रशासन ने अतिरिक्त और संयुक्त सचिव स्तर के तीन अधिकारियों के विभागों को बदल दिया।
पीसीएस अधिकारी और संयुक्त वित्त सचिव को तकनीकी शिक्षा और प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है और इन पदों से एचसीएस अधिकारी एसके सेतिया को रिलीव कर दिया गया है।
अतिरिक्त सचिव (एस्टेट) और एचसीएस अधिकारी एसके सेतिया को श्रम, सहकारिता, रीजनल इंप्लायमेंट एक्सचेंज का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है और इन पदों से पीसीएस अधिकारी संदीप हंस को रिलीव किया गया है।
जनसंपर्क अधिकारी और संयुक्त गृह सचिव एमएम सभरवाल को खाद्य एवं आपूर्ति, उद्योग, मापतौल, पर्यटन, सिटको का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।