फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ ने स्कूलों से फीस फंड की मांगी डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने प्राइवेट स्कूलों को डिटेल फार्म जारी कर फीस की जानकारी मांगी है। लेकिन आदेशों की अनदेखी करते हुए वीरवार शाम तक भी स्कूलों ने कोई फीस डिटेल विभाग के साथ साझा नहीं की है।
विज्ञापन

बता दें लॉकडाउन के दौरान प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है। आरोप है कि प्राइवेट स्कूल बच्चों की फीस भरने को लेकर पेरेंट्स को परेशान कर रहे हैं। वहीं नई गाइडलांइस के अनुसार स्कूल पेरेंटस से सिर्फ ट्यूशन फीस ही चार्ज कर सकता है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर बुधवार शाम 5 बजे तक विभाग को पूछी गई डिटेल की फीस की जानकारी देनी थी। लेकिन आदेशों की अनदेखी करते हुए वीरवार शाम तक भी स्कूलों ने कोई फीस डिटेल विभाग के साथ साझा नहीं की। शिक्षा निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से फीस डीटेल फार्म सभी स्कूलों के जारी किया गया है। इसके अनुसार वह अपने हर तरह की फीस चार्ज के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम हर स्कूल कि फीस का डाटा इकट्ठा कर रहे है और जो भी नियमों कि उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिटेल फीस फॉर्म में सालाना फीस, महीने के फीस के साथ ली जाने वाली ट्यूशन फी, ट्रांसपोर्टेशन फीस, अन्य प्रकार की ली जाने वाली फीस की डिटेल जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें