फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज के छात्र बोले- 28 जून के बाद हो ऑफलाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय स्थित डेंटल कॉलेज के छात्रों का तनाव लगातार बढ़ रहा है। ऑफलाइन परीक्षा कराने पर उन्हें होने वाली परेशानी कोई नहीं समझ पा रहा है। छात्रों को समस्या हल करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समस्या जस की तस है। छात्र चाहते हैैं कि ऑफलाइन परीक्षा हो तो 28 जून के बाद हो। इससे छात्रों को पीयू तक पहुंचने के लिए समय मिल जाएगा।
विज्ञापन

दो दिन पहले छात्रों ने एसवीसी को ज्ञापन दिया था। उन्होंने मांग रखी थी कि उनकी पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो परीक्षा भी ऑनलाइन ही आयोजित हो। यदि ऑफलाइन परीक्षा करवानी है, तो विद्यार्थियों को इसके लिए समय दिया जाए, क्योंकि 28 जून को परीक्षाएं आयोजित करने के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही कोविड जांच रिपोर्ट लाना भी अनिवार्य कर दिया है। यह सब अभी संभव नहीं हो पाएगा। इस आदेश को वापस लिया जाए और परीक्षाएं जुलाई में करवाएं।
छात्रों का कहना है कि इस दौरान विद्यार्थियों का यह समय पढ़ाई के लिए है, लेकिन वे परीक्षा कार्यक्रम को लेकर परेशान हैं। पीयू के अधिकारी उनकी परेशानी को समझ नहीं रहे हैं। उन्होंने वीसी से मांग की है कि जल्द इसे लेकर निर्णय लें, क्योंकि विद्यार्थियों के पास केवल तीन-चार दिन ही बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें