होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जो डेंगू के आंकड़े मीडिया में जारी किए हैं, वह चौंकाने वाले हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक अब चंडीगढ़ में डेंगू के कुल 98 कंफर्म केस हैं। अब तक विभाग डेंगू के कुल 24 ही केस बता रहा था।
स्वास्थ्य विभाग का मलेरिया विभाग डेंगू के आंकड़े को छिपा रहा था। होम सेक्रेटरी को जब पता चला कि आंकड़ों में कुछ अंतर है तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सही आंकड़े मीडिया में जारी करने के निर्देश दिए। डेंगू के कम केस होने के कारण शहरवासी निश्चिंत थे कि चंडीगढ़ में डेंगू कंट्रोल में है। लेकिन नए आंकड़ों से उनके लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-41, 15 और 52 से डेंगू के काफी केस सामने आ रहे हैं। चिकनगुनिया का सिर्फ एक केस सामने आया है।