कैथल से रेफर होकर आई एक गर्भवती महिला को जीएमसीएच 32 में दाखिल नहीं करने पर उसके परिजनों ने हंगामा किया। पीड़ित महिला के परिजन बलजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई की पत्नी पिंकी पांच महीने की गर्भवती है।
शनिवार को कैथल के हास्पिटल ने बताया कि उन्हें डेंगू है। वहां से पिंकी को चंडीगढ़ सेक्टर 32 में रेफर कर दिया गया।
शनिवार रात करीब डेढ़ बजे वे जीएमसीएच 32 पहुंच गए थे।
दवा देने के बाद सुबह करीब 11 बजे डाक्टरों ने पिंकी को छुट्टी दे दी। बलजीत सिंह का आरोप है कि पिंकी की तबियत लगातार खराब हो रही थी। इस बारे में हास्पिटल से गुहार लगाई कि उन्हें दाखिल कर ले, लेकिन हास्पिटल की ओर से ऐसा नहीं किया गया।
बलजीत सिंह का दावा है कि सीएम व पीएमओ दफ्तर में गुहार लगाने के बाद जीएमसीएच 32 के डाक्टरों ने पिंकी को दोबारा दाखिल कर लिया।