फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में डेंगू के मरीज की पीजीआई में मौत

Fri, 11 Sep 2015 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में डेंगू का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय सरकारी राजिंदरा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ भेजी गई डेंगू की मरीज की वीरवार को वहां मौत हो गई।
विज्ञापन


यह महिला पहेवा की रहने वाली थी। उधर सरकारी राजिंदरा अस्पताल समेत विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में इस समय डेंगू के दर्जन भर से अधिक मरीज दाखिल हैं। इस तरह से अब तक पटियाला में डेंगू के 55 केस सामने आ चुके हैं।

पहेवा की रहने वाली 55 साल की लखविंदर कौर पत्नी सुखबीर कौर छह सितंबर को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल की गई थी। दो दिन दाखिल रखने के बाद मरीज को बिना कुछ बताए बुधवार को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन


जहां आज उसकी डेंगू से मौत हो गई है। लखविंदर कौर के परिजन हरसिमरत सिंह ने बताया कि उन्हें बीमारी संबंधी कुछ बताए बगैरा पीजीआई भेज दिया गया। समय खराब होने कारण लखविंदर कौर की मौत हो गई। अगर राजिंदरा अस्पताल समय पर इलाज करता व रिपोर्ट देता, तो शायद वह बच जातीं।
विज्ञापन


सेहत विभाग से जिला एपीडिमोलाजिस्ट डा. गुरमीत सिंह ने बताया कि राजिंदरा अस्पताल में इस समय डेंगू के आठ और प्राइवेट अस्पतालों में चार मरीज दाखिल हैं।

यह मरीज शहर के राघोमाजरा, शेरां वाला गेट, सन्नौर व अन्य इलाकों से हैं। आज जो दो नए केस डेंगू के सामने आए, उनमें बाबू सिंह कालोनी गांव अबलोवाल की 20 साल की आरती और गुरू नानक नगर से 27 साल का संजीव शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें