फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ा, PGI की नर्स सहित तीन को जकड़ा

Tue, 18 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू भी तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार को पीजीआई की नर्स सहित तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार की निगरानी शुरू कर दी है। वहां जाकर आसपास के छिड़काव कर दिया है। इन केसों को मिलाकर जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के कुल 20 केस दर्ज किए जा चुके हैं। मानसूनी बारिश के बाद से डेंगू का खतरा बढ़ गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात भी जारी की है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि डेंगू से पीड़ित नर्स की उम्र 31 साल है। पीड़ितों में शामिल अन्य सदस्यों में 14 साल का किशोर और 22 साल की एक युवती शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रुक-रुक हो बारिश से डेंगू के लारवा मिलने के चांस बढ़े हैं। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे कूलर को पूरी तरह से खाली कर दें। हर हफ्ते उसे अच्छी तरह से साफ करें। कहीं भी बारिश का पानी न जमा होने दें। अभी सात से आठ दिन में डेंगू का लारवा पनप रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक मलेरिया के 28, डेंगू के 20 और चिकनगुनिया के 66 मरीज आ चुके हैं।

स्वाइन फ्लू के मरीज की हालत गंभीर 
पीजीआई में दाखिल स्वाइन फ्लू के मरीज की हालत गंभीर हो गई है। सेक्टर 37 निवासी ढाबा मालिक को सेक्टर 16 में एडमिट कराया गया था। वहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई के डाक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है। वेंटीलेटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें