फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और चिकनगुनिया से बचना है तो इन खास महिनों में रहना होगा अलर्ट

Sat, 05 Nov 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
जुलाई से अक्तूबर तक का समय डेंगू-चिकनगुनिया जैसे रोगों के फैलने का है। घर और उसके आसपास की साफ-सफाई के प्रति सतर्कता ही इस रोग से बचाव कर सकती है। 
विज्ञापन


इस साल मोहाली में डेंगू पीड़ित मरीजों का रिकार्ड इस बात का प्रमाण है कि सिर्फ सेहत विभाग और प्रशासन की व्यवस्था के सहारे रोगों से मुक्ति नहीं मिलेगी। 

जिला में डेंगू से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ताजा आंकड़ों के अनुसार सेहत विभाग डेंगू के 1920 मरीजों की पुष्टि कर रहा है। इनमें करीब 60 प्रतिशत से भी ज्यादा मरीज मोहाली शहर के बताए गए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दवा और प्रबंध के साथ जागरूकता जरूरी : एसएमओ

dengue
विशेषज्ञों की मानें तो महीनों से खराब कंडम खड़े वाहन, घरों और उसके आसपास पड़े सामान में बारिश का पानी खड़ा होने से डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर पनपता है।

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद प्रशासन और सेहत विभाग हरकत में जरूर आया। मच्छरों को मारने के लिए इलाके में फॉगिंग के साथ जागरूकता अभियान  भी चलाए गए। इन सबके बावजूद पिछले सभी रिकार्ड टूट गए।

दवा और प्रबंध के साथ जागरूकता जरूरी : एसएमओ
एसएमओ ओमराज गोल्डी के मुताबिक, अस्पताल में मरीजों के लिए लैब टेस्ट और बेहतर इलाज के साथ दवाओं का प्रबंध किया गया है। साथ ही मरीजों और उनके परिवार वालों को यह भी समझाया जा रहा है, ताकि वे जागरूक होकर डेंगू मच्छर को पनपने से रोक सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें