फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें मनवाने को कर्मियों का प्रदर्शन, सेक्टर 37 के वाटर वर्क्स में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले दी वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन एमसी ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। एमसी पब्लिक हेल्थ डिवीजन नं.-3 वाटर वर्क्स सेक्टर-37 में हुए प्रदर्श के दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एमसी जन स्वास्थ्य एग्जक्यिूटिव इंजीनियर कर्मचारियों की छोटी-छोटी मांगें भी पूरी नहीं कर रहे है। इस कारण कर्मचारी वर्ग में रोष है।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार ने कहा के अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण कर्मचारियों की समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को 15 दिन का समय दे रहे हैं। अगर फिर भी कर्मचारियों के मसले हल नहीं हुए तो कर्मचारी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजिंदर सिंह के ऑफिस का घेराव करेंगे। वहीं बुधवार को एमसी पब्लिक हेल्थ डिवीजन नं. 1 सेक्टर-11 में प्रदर्शन होगा।
यूनियन के प्रधान नरिंदर कुमार, जनरल सेक्रेटरी राजिंदर कुमार ने कहा कि विभाग में खाली पद भरे नहीं जा रहे हैं। कर्मचारियों को यूनिफार्म, बरसाती, तेल साबुन, टार्च सेल भी नहीं मिलता। इतना ही नहीं वेतन भी समय पर नहीं मिलता है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन पेपर समय पर तैयार नहीं होते, आउटसोर्स वर्कर्स को डीसी रेट का बकाया नहीं दिया जा रहा है। इन मांगों को लेकर धरना दिया गया। धरने को सुरिंदर कुमार, जगदीश सिंह, सरवन कुमार, लालजीत, रवि सिंह, जगमोहन सिंह और रवि कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें