फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महंगाई पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन... टमाटरों से गाड़ी को सजाया, दूल्हे-दूल्हन और बारातियों ने पहनी माला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवा कांग्रेस ने रविवार को सेक्टर- 19 में महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। इसमें दिखाया गया कि टमाटर स्टेटस सिंबल बन गया है। बारात में जाने वाली कार को फूलों के जगह टमाटर से सजाया गया। दुल्हन को भी टमाटर लगे गुलदस्ते दिए। साथ ही बाराती भी टमाटरों की माला पहने थे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता हरमेल केसरी दूल्हे के लिवास में थे जबकि उनकी पत्नी दुल्हन के रूप में सजी थी। गाजे बाजे के साथ निकाले गए प्रदर्शन में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता हरमेल केसरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार का बढ़ती हुई महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। रोजमर्रा की जिंदगी में जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लगे हैं। रसोई में प्रयोग होने वाली जरूरत की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि टमाटर, अदरक और लहसून की कीमतें आसमान छू रही हैं और यह गरीब आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में लगातार झूठ बोल रहे हैं। वह कह रहे हैं कि आज देश में हर पांच दिन में एक यूनिवर्सिटी, हर तीन दिन में आईआईटी, हर दो दिन में एक काॅलेज और हर दिन आईटीआई खुल रही है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं कि देश में यह सब काॅलेज या यूनिवर्सिटी कहां पर खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी झूठ और लुभावने वादों से लोकसभा चुनाव में देश के लोगो के वोट बटोरना चाहती है, लेकिन इस बार देश की जनता वोट की चोट से भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।
चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि पेट्रोल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि अब गरीब आदमी कार और स्कूटर चला नहीं सकता। पेट्रोल और डीजल को हम उपहार के रूप में दे सकते हैं। प्रदर्शन में चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव प्रदीप कुमार व बकील खान, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष संदीप कुमार, युवा कांग्रेस के महासचिव प्रदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष प्रीति केसरी, पूर्व महासचिव रेखा रानी, विशाल, गौरव सरसवाल, राम मेहर इंदौरा, दिग्विजय नैयर, विशाल, विकास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें