फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ मनीमाजरा में हुआ धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मनसा देवी रोड पर स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को नमाज के बाद सीएए और एनआरसी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन के छात्र मौजूद रहे। इससे पहले सीएए और एनआरसी के खिलाफ चंडीगढ़ में लगातार प्रदर्शन चलते आ रहे हैं। मुस्लिम समुदाय की ओर से इमरान मंसूरी ने कहा कि सीएए और एनआरसी देश को तोड़ने वाला बिल है और इससे संविधान की आत्मा खत्म की जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर मौलवी इमरान और ताज मोहम्मद ने बताया कि जब तक सरकार इस बिल को वापिस नहीं लेती, मुस्लिम समुदाय की ओर से यह प्रदर्शन इसी तरह चंडीगढ़ में चलते रहेंगे। यहां धरने में मौजूद वसीम मीर ने बताया कि इस धरने का आह्वान चंडीगढ़ के सभी मुस्लिम समुदायों की ओर से किया गया था। आज मनीमाजरा में किए गए इस प्रदर्शन के बाद सेक्टर-45, मलोया और चंडीगढ़ की अन्य जगहों पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर मौलाना शकील, मोहम्मद सादिक शेख, जगीरा प्रधान, जहीर सलमानी, अनवारुल हक, एडवोकेट सलीम मोहम्मद आरिफ, शमीम अहमद, इमरान मंसूरी ,वसीम मीर, ताज मोहम्मद, मोहसिन सुलेमानी, (पंजाब यूनिवर्सिटी) से कमलजीत, रणवीर सिंह रंधावा, सौरव शर्मा, कनुप्रिया और रमन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें