सेक्टर एक स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिला पंचकूला के पूर्व प्रधान श्रवण कुमार जांगड़ा ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों और शिक्षकों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया और जनसेवा के सरकारी विभागों में लागू की जा रही आउटसोर्सिंग निजीकरण, पीपीपी, ठेकाकरण, फ्रेंचाइजी आदि की नीतियों पर रोक नहीं लगाई तो 13 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालय के कर्मचारी व शिक्षक प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे।