फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला कपड़ा पहनकर ओर काले झंडे लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। को-आर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूनियन चंडीगढ़ ने वीरवार को सेक्टर-16 अस्पताल के बाहर काले कपड़े पहनकर और काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, संरक्षक शाम लाल घावरी, चेयरमैन अनिल कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने प्रशासन और नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेम पोर्टल के ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की जगह आउटसोर्स कर्मचारियों का आर्थिक शोषण करने की खुली छूट दे रखी है। कमचारियों की मांगों को लेकर यूटी प्रशासन संजीदा नहीं है। ठेकेदार कर्मचारियों के वेतन में गैर कानूनी कटौती कर रहे हैं। तीन-तीन महीनों तक वेतन नहीं दिया जा रहा है। ठेकेदार बदलने से कर्मचारियों को भी बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। नौकरी में रहने के लिए 15 से 20 हजार रुपये देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अधिकारियों ने इन ठेकेदारों के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच को भी रोक दिया है। नेताओं ने कहा कि यदि उनकीं मांग नहीं मानी गई तो प्रशासन और नगर निगम का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें