फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगह अतिरिक्त निर्माण ढहाए, सरकारी जमीन खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-56 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन जगह हुए अतिरिक्त निर्माणकार्य को ढहा दिया। वहीं, दो जगह से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को टीम ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन

टीम ने अभियान के दौरान डड्डूमाजरा में तीन दिन पहले सरकारी जमीन पर बने भवन को सील किया था। इसे भी शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया। सीएचबी ने इस पूरी प्रक्रिया में होने वाले खर्चे का हिसाब रखना शुरू कर दिया है। इसे अतिक्रमणकारियों से ही वसूला जाएगा।
सीएचबी के चेयरमैन यशपाल गर्ग ने बताया कि अवैध, अनाधिकृत निर्माण और सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर कब्जा वालों के खिलाफ विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। ऐसे सभी लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी कर खुद से कब्जा हटाने और अतिरिक्त निर्माण को तोड़ने का मौका दिया जाता है। समय सीमा में चेतावनी के अनुसार काम न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें