फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व सीएम सुरजीत सिंह बरनाला का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

Sun, 15 Jan 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम सुरजीत सिंह बरनाला
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का शनिवार को निधन हो गया। वे पीजीआई, चंडीगढ़ में भर्ती थे। सुरजीत सिंह बरनाला पंजाब के मुख्यमंत्री के अलावा तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अंडमान व निकोबार के राज्यपाल भी रहे हैं। वे बीते कुछ दिनों से पीजीआई के एडवांस कार्डिक सेंटर में भर्ती थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह बरनाला को सांस की तकलीफ के चलते कार्डिक सेंटर से रिस्पेरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक शनिवार शाम 4.54 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सुरजीत सिंह बरनाला राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ पेंटिंग में रुचि रखते थे। उनके दो बेटे जसजीत सिंह और गगनदीप सिंह हैं। गगनदीप विधायक रह चुके हैं। जसजीत इसी माह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

पूर्व सीएम बरनाला के निधन पर पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासन वीपी सिंह, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें