फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम के मुख्य अभियंता को पद से हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता फेडरेशन के प्रधान रघबीर चंद ने की।इसमें नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा को उनके पद से हटाने की मांग पर लंबा संघर्ष करने का एलान किया।
विज्ञापन

पहले चरण में 19 मार्च से नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन के अलग-अलग कार्यालयों में गेट मीटिंग की जाएगी। इस दौरान नगर निगम व प्रशासन में उनकी अलग पदों पर रहने के दौरान निगम के मुख्य अभियंता के तौर की गई अनियमितता की जांच कराने, कर्मचारियों, अधिकारियों व यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ की जा रही बदसलूकी व दुर्व्यवहार को उजागर करने व उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर तुरंत महत्वपूर्ण पद से हटाने की मांग होगी।
बैठक में फेडरेशन से संबंधित बिजली, पानी, सड़क बागवानी, व्वास्थ्य, बिजली, एम सी मनीमाजरा, ट्रांसपोर्ट, समाज कल्याण, जनसंपर्क आदि 16 विभागीय यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संघर्ष के दूसरे पड़ाव में दिनांक 27 मार्च को अलग-अलग विभागों में 30 से अधिक स्थानों पर विरोध रैलियां करने का भी फैसला किया गया। फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि आठ अप्रैल को नगर निगम कार्यालय के बाहर बड़ा रोष धना देने का फैसला लिया गया। इस संबंध में नगर निगम व यूटी प्रशासन को 20 मार्च को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें