मनीमाजरा। विकास नगर, मौली जागरा क्षेत्र में छोटे बच्चों के लिए एक नए और सुव्यवस्थित आंगनवाड़ी केंद्र की आवश्यकता को लेकर मांग तेज हो गई है। मकान नंबर 1381 निवासी सोमीत कुमार शर्मा ने पार्षद मनोज कुमार सोनकर कोप्रार्थना पत्र सौंपकर इस मुद्दे को उठाया है और क्षेत्र में एक नई आंगनवाड़ी इमारत की तत्काल जरूरत की गुहार लगाई है।
पत्र में लिखा कि वर्तमान में विकास नगर में जो आंगनवाड़ी संचालित हो रही है, वह छोटे-छोटे कमरों में चल रही है, जहां बच्चों के खेलने, शारीरिक विकास और सुरक्षित माहौल के लिए कोई उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। न तो कोई खेल मैदान है, न ही झूले या अन्य खेल उपकरण। इस कारण छोटे बच्चों का समुचित शारीरिक और मानसिक विकास बाधित हो रहा है।