फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिअद से अलग हुई पंथक पार्टी के वरिष्ठ नेता बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ ने कहा है कि पंजाब में आई बाढ़ के कारण खेतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। अब जबकि खेतों से पानी सूख गया है, किसान अपने खेतों में जमा रेत हटा रहे हैं तो इसके तुरंत बाद सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता होगी। सरकार को किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि किसान सही समय पर सिंचाई करके अगली फसल की बुवाई कर सकें।
विज्ञापन

बराड़ ने कहा कि बाढ़ के पानी के कारण कई मोटरें जल गई हैं, जिससे किसानों का नुकसान और बढ़ गया है। अगले 15 दिन गेहूं की बुवाई के लिए बेहद अहम हैं, इसलिए सरकार बिना देर किए किसानों के ट्यूबवेलों को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करे और नहरी पानी को खेतों तक पहुंचाने के लिए नहरी व्यवस्था भी करे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें