फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाजारों में कुत्तों और अवैध वेंडरों पर सख्ती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। शहर के बाजारों में आवारा कुत्तों और अवैध वेंडरों पर सख्ती की मांग तेज हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि इससे परेशानी बढ़ती जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निगम को तुरंत सख्त कदम उठाने होंगे। इस मामले में चार अक्तूबर को बैठक प्रस्तावित टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी। पहले यह बैठक पिछले माह की 19 तारीख को होनी थी पर स्थगित कर दी गई थी।

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा कि त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में भीड़ बढ़ रही है लेकिन कुत्तों के आतंक से ग्राहक असुरक्षित महसूस करते हैं। रोजाना कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने नगर निगम से मांग की कि कुत्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए और नसबंदी कार्यक्रम को तेज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरणजीव सिंह ने कहा कि निगम ने अवैध वेंडरों पर कार्रवाई की बात कही थी पर हकीकत में किसी बाजार से वेंडर नहीं हटाए गए। उन्होंने बताया कि 5 बाई 5 फीट की जगह के बजाय वे अधिक क्षेत्र घेरकर दुकानें लगाते हैं। कई बार बरामदों और पार्किंग स्थलों पर भी कब्जा कर लेते हैं, जिससे ग्राहकों को चलने-फिरने और पार्किंग में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें