फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: निफ्ट छात्राओं की सुरक्षा के लिए पीएम से हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-23 के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक छात्रा के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि कैंपस के आसपास छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। डर और असहायता के कारण कई छात्राएं घरवालों से यह बात साझा नहीं कर पा रहीं। छात्रा के पिता ने पत्र में अपनी और छात्राओं की पहचान गोपनीय रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने पीएम से निफ्ट परिसर के आसपास पुलिस गश्त, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और हेल्पलाइन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें