मोहाली। फेज-6 की सरकारी शूटिंग रेंज में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग चैंपियनशिप-2024-25 के दौरान चैंपियनशिप के तीसरे दिन 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल महिला स्पर्धा में दिल्ली विश्वविद्यालय की तेजस्वनी सटीक निशाना साधकर 582 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली की कामाक्षी कुमार 579 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की परिशा गुप्ता 574 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इनके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष स्पर्धा में आंध्र प्रदेश के केएलईएफ के मुकेश नेलावली 582/600 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। सीसीएस मेरठ के मोनू 575 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जीएनडीयू के प्रमोद 572/600 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में पंजाब विश्वविद्यालय की संयम 580/600 अंकों के साथ सबसे आगे हैं। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की सुरभि राव 578/600 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गंगा सिंह यूनिवर्सिटी की सुनीता 578 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष वर्ग में जीएनडी यूनिवर्सिटी के ऐश्वर्या प्रताप 592/600 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।
लवली यूनिवर्सिटी के सरताज 587 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मन रचना यूनिवर्सिटी के आर्यन राज 582/600 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के महिला वर्ग में जीएनडीयू की आरशी चौकशी 591 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की शिफ्त कौर समरा 589/609 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।