फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई की यात्रा को कुंडली बार्डर पर दिल्ली पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की में कई चोटिल

Wed, 16 Jan 2019 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली/सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
एनएसयूआई
विज्ञापन

केंद्र सरकार की राफेल डील में घोटाले का आरोप लगा जेपीसी (ज्वाइंट पार्लियामेंटरी कमेटी) जांच की मांग को लेकर पंचकूला से दिल्ली तक निकाली जा रही एनएसयूआई की बाइक यात्रा को दिल्ली पुलिस ने कुंडली बार्डर पर रोक दिया। जहां पुलिस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें कई युवा चोटिल हो गए। बाद में एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत कई युवाओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


एनएसयूआई हरियाणा के सदस्य राफेल डील की जांच जेपीसी से करवाने की मांग को लेकर प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में पंचकूला के माजरी चौक से जंतर-मंतर नई दिल्ली के लिए निकले थे। बाइक यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर मंगलवार शाम को कुंडली बार्डर पर पहुंची। जब यात्रा दिल्ली में प्रवेश करने लगी तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें बार्डर पर ही रोक दिया।

 इस दौरान पुलिस व सदस्यों के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने जब यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया तो एनएसयूआई सदस्यों ने विरोध जताया। जिस पर उनकी आगे जाने को लेकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस के जवानों ने उन्हें बल प्रयोग करते हुए रोका तो कई सदस्य इस दौरान चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


उन्हें दिल्ली जाने से वहीं पर रोक दिया दिया। इस दौरान दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही के चलते उन्हें रोका गया है। राफेल डील की जेपीसी जांच की मांग को लगातार जारी रखा जाएगा। जबरन उन्हें रोका नहीं जा सकता। राफेल डील संवेदनशील रक्षा अनुबंध का मामला है। इस मामले की सिर्फ जेपीसी से जांच कराई जा सकती है। हरियाणा प्रभारी सन्नी मेहता ने कहा कि इस मामले की जीपीएस जांच से सच सामने आ जाएगा। यहीं कारण है कि केंद्र सरकार इससे पीछे हट रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें