फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई तक दिल्ली बॉर्डर खुलने के आसार नहीं, विज बोले- लॉकडाउन 5.0 में गाइडलाइन देखने के बाद लेंगे निर्णय

Sat, 30 May 2020 02:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • विज ने कहा लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइन देखने के बाद लेंगे निर्णय
  • सरकार कानून से चलती है, गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में साफ लिखा
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली बॉर्डर दोबारा सील होने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने साफ किया है कि 31 मई तक जब तक लॉकडाउन 4.0 जारी है तब तक दिल्ली बार्डर नहीं खोला जाएगा। उसके बाद सरकार देखेगी कि लॉकडाउन 5.0 के तहत क्या गाइडलाइन आई हैं। उसी के हिसाब से आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारें कानून के हिसाब से चलती हैं। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में साफ लिखा है कि आवश्यक सेवाओं के अलावा आम आदमी ऐसे बॉर्डर नहीं क्रॉस कर सकता। हमने अभी तक एमएचए (गृह मंत्रालय) की गाइडलाइन का अक्षरश: पालन किया है और आगे भी करते रहेंगे।


यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को डीजी हेल्थ के साथ मैंने दौरा करने के लिए भी भेज दिया है। वे संबंधित जिलों में जहां पर दिल्ली से सटे बॉर्डर पर कोरोना का प्रभाव बढ़ा है। उनका अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली को जिम्मेदार ठहराते हुए विज ने कहा कि हरियाणा मे जिन चार-पांच जिलों मे अधिक केस हुए हैं, उन सभी की सीमाएं दिल्ली बॉर्डर के साथ लगती हैं। इसलिए उन्होंने दिल्ली के साथ लगते बॉर्डर को सील कर दिया है। जिन कैटेगरी को हाईकोर्ट और एमएचए की गाइडलाइन मे इजाजत दी है उनके सिवा और कोई बार्डर क्रॉस नहीं करेगा। अनिल विज ने कहा कि गुरुग्राम मे चार सौ से अधिक केस हो चुके और इतने ही लगभग सोनीपत, फरीदाबाद और झज्जर मे हैं। बाकी सभी जिलों मे 50 से कम केस हुए हैं।

पूर्व मुख्य सचिव ने किया टवीट, विज बोले - दुनिया टवीट करती है सबका जवाब नहीं दूंगा
दिल्ली बॉर्डर सील किए जाने पर हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव पीके चौधरी ने एतराज जताया है। उन्होंने टवीट के माध्यम से कहा है कि हरियाणा में फरीदाबाद और गुरुग्राम रेवेन्यू देने में सरकार का बड़ा सहारा है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री बॉर्डर सील करने और खोलने का आदेश नहीं दे सकते। यह तय करना स्थानीय प्रशासन का काम है। इस पर अनिल विज ने कहा है कि ट्विटर पर दुनिया लिखती है मैं सबका जवाब नहीं दूंगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें