फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को लागू करेगी दिल्ली सरकार'

Tue, 15 Sep 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाने के मामले में ठोस निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन


सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस फैसले को नीतिबद्ध तरीके से लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नवीन जयहिंद ने यहां पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नौकरशाहों को निर्देश दिए थे कि वह अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं। इसके बाद देशभर में इस मुद्दे पर बहस छिड़ी हुई है।

आप नेता नवीन जयहिंद ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि पार्टी के कई विधायक और नेता इस फैसले पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद इस मुद्दे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उठा चुके हैं। नवीन जयहिंद ने दावा किया कि दिल्ली में आप विधायकों के बच्चे सरकारी स्कूलों में ही शिक्षा हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद एक विधायक ने अपने बच्चों को निजी स्कूलों से हटाकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवाया है।

जयहिंद ने कहा कि अगर सब कुछ सही रहा तो दिल्ली सरकार की ओर से इस फैसले को अधिकारियों व नेताओं के लिए भी लागू किया जा सकता है। सरकार इस बारे में विचार कर रही है। अगले माह होने वाली पार्टी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें