फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव: पीएम मोदी के मंच से दुष्यंत ने भरी हुंकार तो कृष्णा नगर में गरजे सीएम मनोहर लाल

Wed, 05 Feb 2020 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव प्रचार में भाजपा और जजपा की जुगलबंदी दिखनी शुरू हो गई है। मंगलवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी दिल्ली में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने द्वारका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली वासियों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। दुष्यंत चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए आह्वाहन किया कि दिल्ली वासी देश के दिल यानि कि दिल्ली को देश के साथ जोड़ने का काम करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े होकर दिल्ली को विकास पथ की ओर अग्रसर करें। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा देशहित में उठाए गए ऐतिहासिक कदमों की सराहना की तो वहीं दिल्ली की मौजूदा सरकार और कांग्रेस पर कटाक्ष भी किए। दुष्यंत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 48 घंटे देश की राजधानी दिल्ली के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

इस कीमती समय में सबको मिलकर देश के दिल को देश से जोड़ने का काम करना है। वहीं उन्होंने जननायक चौधरी देवीलाल का जिक्र करते हुए दिल्ली देहात के लोगों को याद दिलाया कि कैसे ताऊ देवीलाल ने मनचाहे कम दामों पर खरीदी जा रही किसानों की जमीनों को एग्रीकल्चर जोन में घोषित करके बचाया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सिर्फ एक विधानसभा नहीं पूरी दिल्ली जीतना है लक्ष्य: मनोहर लाल

हरियाणा सीेएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। हरियाणा के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली में रहते हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल लगातार दिल्ली में जनसभाएं करने में जुटे हैं। मंगलवार को उन्होंने कृष्णानगर विधानसभा में जनसभाएं की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि भाजपा को जिताने के लिए घर-घर पहुंचें। हमारा लक्ष्य पूरी दिल्ली जीतना है। उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उनसे तो अन्ना हजारे भी धोखा खा गए। 

केजरीवाल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनाप-शनाप बयान देते हैं। बड़बोले केजरीवाल अगर नीति आयोग की रिपोर्ट उठाकर देखेंगे तो पता चल जाएगा कि कई मामलों में दिल्ली, हरियाणा से पीछे है। हरियाणा सरकार का कामकाज गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पांच साल के अंदर बिना पर्ची-खर्ची के 75 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। 

इसी तरह व्यवसाय लगाने के लिए बिजली बिल में भी रियायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल देश के साथ नहीं, बल्कि देश तोड़ने वाले या जलाने वालों के साथ खड़े होते हैं, सेना पर सवाल खड़े करते हैं। अनुच्छेद-370 की बात करें या आतंकवाद को खत्म करने की बात हो इनका रवैया हमेशा नकारात्मक रहा है। चुनाव में हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है, वो भाजपा को न सिर्फ कृष्णा नगर विधानसभा सीट, बल्कि पूरी दिल्ली जीतकर सरकार बनानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए सिकंदर बख्त के जमाने की कहानी सुनाई और संगठन के अनुभवों को साझा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें