फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'झूठ का पुलिंदा हैं दिल्ली के सीएम, पंजाब की जनता को बना रहे हैं बेवकूफ'

Tue, 25 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिप्टी सीएम और शिअद सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कड़े वार करते हुए कहा कि उन्होंने जो चुनावी घोषणा पत्र लुधियाना में जारी किया है, शायद उसको खुद ही नहीं पढ़ा। 
विज्ञापन


उसमें वह वैट कम करने का वादा कर रहे हैं, जबकि जीएसटी तो तीन माह बाद लागू होने जा रहा है। जीएसटी के बाद केजरीवाल वैट को कहां से खोजेंगे? डिप्टी सीएम ने सोमवार को जालंधर में कांग्रेस नेता सेठ सतपाल मल को शिअद में शामिल करवाने के लिए आए हुए थे।

पत्रकारों से खास बातचीत के दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल को पंजाब की कोई जानकारी नहीं है। वह बिजली सस्ती करने का वादा करते हैं, लेकिन उनको यह नहीं पता कि पंजाब में बिजली पहले से ही दिल्ली से भी सस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने खुद ही नहीं पढ़ा चुनावी घोषणा पत्र : सुखबीर

उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल - फोटो : Amar ujala
पंजाब में किसानों के लिए बिजली माफ है, वहीं दिल्ली में बिजली का बिल किसानों की कमर तोड़ता है। इसलिए पहले वह दिल्ली में किए वादों को निभाएं, फिर पंजाब की बात करें। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद नेताओं की बसों को छीनने की बात पर सुखबीर बोले कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने वादा किया था कि वह तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित को जेल में डाल देंगे। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ का पुलिंदा हैं और पंजाब की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। पंजाब में उनको सात-आठ सीटों से ज्यादा नहीं आने वाली हैं। सुखबीर ने कहा कि आप
पीपीपी से कुछ फीसदी ही अधिक ऊपर जाएगी। 

उन्होंने कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है। अभी आने वाले दिनों में सेठ सतपाल मल के बाद कई नेता कांग्रेस का साथ छोड़कर शिअद का दामन थामते दिखेंगे। इस दौरान उनके साथ राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्नी, विधायक पवन कुमार टीनू, दोआबा के युवा अकाली दल के प्रधान सर्बजोत साबी,मुसलिम विंग के आयूब खान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें