चंडीगढ़। नगर आयुक्त अमित कुमार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर स्मार्ट सिटी बिल्डिंग के केयरटेकर अश्वनी कुमार को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि एस्टेट ऑफिस की तरफ से कुछ फाइल मांगी गई थी लेकिन अश्वनी कुमार देने में देरी कर रहे थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अश्वनी कुमार को अब नगर निगम के एस्टैब्लिशमेंट ब्रांच में अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी बिल्डिंग को किराए पर दिया जाना है। उससे जुड़ी फाइल की जरूरत थी लेकिन केयरटेकर काफी लंबे समय से वह फाइलें उपलब्ध नहीं करा रहे थे। समय पर जानकारी उपलब्ध न कराए जाने के कारण फाइल में देरी हुई और निगम को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा।