फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण लाई डिटेक्टर रिपोर्ट में देरी, पुलिस का दावा- आते ही सुलझ जाएगी कारोबारी की मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मारुति पार्ट्स कारोबारी अमृत सिंह थापर की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने कोठी में काम करने वाले नौकर लवकुश का हरियाणा के मधुबन फोरेंसिक साइंस लेबोटरी (एफएसएल) में 19 दिन पहले लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट बुधवार तक आनी थी, लेकिन कोरोना के चलते अब इसकी रिपोर्ट अगले दो से तीन दिनों में आ सकती है। पुलिस का दावा है कि रिपोर्ट आने के बाद इस केस की गुत्थी सुलझ सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमृत सिंह थापर परिवार के साथ नई दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहते थे। उनका दिल्ली और मोहाली में मारुति पार्ट्स का कारोबार है। वह कोरोना के शुरुआती दौर में सेक्टर-10 में बड़े बेटे देवेंद्र थापर के घर आए थे। 2 अगस्त 2020 की सुबह अमृत सिंह बाथरूम में सीलिंग फैन से लटके मिले। कहा गया कि उन्होंने आत्महत्या की है, लेकिन न सुसाइड नोट मिला और न ही ऐसा कोई कारण पता चला जिस कारण वे आत्महत्या कर सकते थे। अमृत के बेटे ने हत्या का शक जताया, जांच में घर में अमृत सिंह थापर के साथ हमेशा एक अटेंडेंट लवकुश रहता था, लेकिन वह गायब था। कुछ दिनों बाद पुलिस के पकड़ में आने पर बार- बार अपने बयान बदल रहा था। इसके बाद अमृत का जीएमएसएच 16 में पोस्टमार्टम करवाया गया तो रिपोर्ट में हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या की आई। इसके बाद शव का दोबारा पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया गया। इस रिपोर्ट में उनकी मौत गला दबने की वजह से बताई गई। लेकिन पुलिस की जांच यही नहीं रुकी और 16 अप्रैल 2021 को लवकुश का मधुबन में लाई डिटेक्टर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें