फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कक्षाओं की डिग्रियां ऑनलाइन अगले साल होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय अगले साल परास्नातक विद्यार्थियों की डिग्रियां ऑनलाइन करेगा। पीयू का पहला ट्रायल सफल रहा है। पीएचडी के विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गई हैं। ऐसे में पीयू का मनोबल बढ़ा है और इस योजना पर तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन

पीयू डिग्रियां ऑनलाइन करने के लिए काफी समय से जुटी हुई है। प्रथम चरण में पीएचडी की डिग्रियां ऑनलाइन की गई हैं। दस हजार से अधिक विद्यार्थियों की यह डिग्रियां ऑनलाइन हो गई हैं और संबंधित विद्यार्थियों ने प्राप्त भी कर ली हैं। इसके लिए उन्हें एक पासवर्ड व आईडी दिया गया था। यह काम सफल रहने के बाद अब पीजी की डिग्रियां ऑनलाइन की जाएंगी। नए साल में यह काम शुरू होगा। हालांकि पीजी की कुछ डिग्रियां ऑनलाइन की गई थीं। उसी कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि नेड एजेंसी यह कार्य कर रही है। एजेंसी को पीयू की ओर से डेटा उपलब्ध करवाया जा रहा है। बताया जाता है कि जो डिग्रियां मिली हैं उनकी गड़बड़ी की संभावनाएं भी बहुत कम हैं। यदि कोई दिक्कतें या गड़बड़ी होगी तो उसमें पीयू दोबारा सुधार करवाएगा। कुछ अन्य सामग्री भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिल सकती हैं, लेकिन उसकी योजना अभी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें