फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क न देने वाले गरीब विद्यार्थियों की फंसी हैं डिग्रियां, राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा शुल्क न देने वाले गरीब विद्यार्थियों की फंसी हैं डिग्रियां, राहत नहीं
विज्ञापन

पीयू से थी उम्मीद, कॉलेजों से पीयू की चल रही है बातचीत
तीन हजार से अधिक विद्यार्थी कर रहे हैं डिग्रियों का इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीयू से संबद्ध कॉलेजों के तीन हजार से अधिक गरीब विद्यार्थियों की डिग्रियां अभी फंसी हुई हैं। पीयू से उम्मीद थी कि उन्हें राहत मिलेगी, लेकिन पीयू ने उन्हीं छात्रों की डिग्रियां जारी करने के आदेश दिए हैं, जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है। इन विद्यार्थियों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया था। यह छात्रवृत्ति की रकम के सहारे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, पर छात्रवृत्ति इन्हें नहीं मिल सकी। अब उन्हें इंतजार है कि उनके लिए पीयू रास्ता खोलेगी।
विज्ञापन

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के सहारे हर साल पीयू व कॉलेजों में आठ से नौ हजार विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। इनमें तमाम विद्यार्थी बेहद गरीब होते हैं, जो परीक्षा शुल्क तक नहीं दे पाते हैं। यह स्कॉलरशिप की रकम केंद्र से पंजाब सरकार के पास आती है और छात्रों के खातों में पहुंचती है। पीयू को फीस नहीं मिली तो उन्होंने डिग्रियों पर रोक लगा दी थी। कुछ दिनों पहले पीयू ने उन छात्रों की डिग्रियां जारी करने के आदेश दिए, जिन्होंने परीक्षा शुल्क दे दिया है। बाकी छात्रों के बारे में भी निर्णय लेने को कहा। सूत्रों का कहना है कि कॉलेजों से पीयू की बातचीत चल रही है, लेकिन निर्णय नहीं हो पा रहा है, इस कारण गरीब विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें