फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: शराब तस्करी में शामिल चंडीगढ़ पुलिस के दोनों कांस्टेबल बर्खास्त, हरियाणा पुलिस की रिपोर्ट पर एक्शन

Fri, 23 Jun 2023 02:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दोनों पुलिसकर्मी अपनी वर्दी साथ लेकर गए थे ताकि तस्करी के दौरान कहीं कैंटर को रोके जाने पर वह अपना प्रभाव दिखा सकें। सूत्र बताते हैं कि दोनों पुलिस मुलाजिम इससे पहले भी शराब की तस्करी के लिए गए थे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध रूप से शराब से भरे कैंटर को एस्कॉर्ट कर पंजाब से गुजरात ले जाने के आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल रविंद्र और अनिल को यूटी पुलिस ने गुरुवार को बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई नारनौल (हरियाणा) पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। आरोपी कांस्टेबल रविंद्र नारनौल पुलिस की गिरफ्त में है जबकि अनिल समेत दो लोग फरार हैं।

विज्ञापन


नारनौल के एसपी की रिपोर्ट के मुताबिक, रविंद्र और अनिल 20 जून को पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब के परिवहन में शामिल थे। स्थानीय पुलिस ने कैंटर समेत तीन गाड़ियों को पकड़कर कांस्टेबल रविंद्र समेत चार को गिरफ्तार किया था जबकि कांस्टेबल अनिल समेत दो भाग निकले थे। कैंटर से शराब और बीयर की 256 पेटियां बरामद हुई थीं। दोनों पुलिसकर्मियों की वर्दी भी पुलिस ने बरामद की थी। आरोपी कांस्टेबल कैंटर को स्कॉर्पियो और आई-10 कार से एस्कॉर्ट कर रहे थे। सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश रचने और एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में बुजुर्गों पर बोझ: पेंशनधारकों को भी देना होगा नया टैक्स, खाते से हर माह कटेंगे 200 रु., विरोध शुरू
विज्ञापन


नारनौल पुलिस के संपर्क में है यूटी पुलिस
चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा है कि वह नारनौल पुलिस के संपर्क में हैं और उनके साथ केस से जुड़ी जानकारियां शेयर कर रहीं हैं। दूसरी ओर नारनौल सिटी थाना पुलिस अनिल की तलाश में जुटी हुई है और चंडीगढ़ में भी टीमें दबिश दे रहीं है। 

जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत रविंद्र और सेक्टर-26 थाने में चिट्ठा मुंशी अनिल की रिपोर्ट ट्रैफिक विभाग और थाने से आगे पुलिस के आला अफसरों को भेजी गई है। एसएसपी ने बताया कि दोनों कांस्टेबलों द्वारा किए गए संगीन अपराध को देखते हुए इन्हें बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है।

वर्दी साथ लेकर गए थे पुलिसकर्मी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मी अपनी वर्दी साथ लेकर गए थे ताकि तस्करी के दौरान कहीं कैंटर को रोके जाने पर वह अपना प्रभाव दिखा सकें। सूत्र बताते हैं कि दोनों पुलिस मुलाजिम इससे पहले भी शराब की तस्करी के लिए गए थे। स्थानीय पुलिस पकड़े गए तस्करों से भी जानकारी जुटाकर रविंद्र और अनिल का तस्करों से संबंधों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल रविंद्र करीब छह महीने ही यातायात पुलिस में आया था। उसकी पत्नी भी चंडीगढ़ पुलिस में ही कार्यरत है। वहीं, सेक्टर-26 थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनिल भी कुछ समय पहले ही थाने में मुंशी के रूप में तैनात हुआ था। पुलिस विभाग इनके पुराने रिकार्ड को भी खंगाल रही है। वहीं पता लगाया जा रहा है कि दोनों कितने समय से इस शराब तस्करी के धंधे में जुड़े हुए थे। बीते 19 जून को दोनों बर्खास्त कांस्टेबल छुट्टी पर गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें