चंडीगढ़। डिफेंस अकादमी 15 जनवरी को सेक्टर-36 में आर्मी-डे मनाएगी। इस अवसर पर पूर्व ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह, पूर्व कर्नल उरविन्दर सिंह, कैप्टन केके मल्होत्रा, कैडेट्स को आर्मी-डे का महत्व बताएंगे। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हूण को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। हर साल 15 जनवरी को आर्मी-डे मनाया जाता है। इसीदिन वर्ष 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। जनरल फ्रांसिस बुचर भारत के आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे। फील्ड मार्शल केएम करियप्पा भारतीय आर्मी के पहले कमांडर इन चीफ बने थे। इंडियन आर्मी इस साल अपना 71वां आर्मी डे मनाएगी। अकादमी 26 जनवरी को एनडीए का एंट्रेन्स का मॉक एग्जाम आयोजित करेगी। इसके लिए पूरी जानकारी www.missionnda.com, http://www.missionnda.com पर ले सकते हैं।