जीरकपुर से शुरू हुई उनकी साइकिल यात्रा पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित राम मंदिर, सेक्टर-15 स्थित रघुनाथ मंदिर, सीआरपीएफ कैंपस से होती हुई चंडीगढ़ के सेक्टर-47 डी स्थित राम मंदिर पहुंची। इसके बाद उन्होंने डेराबस्सी और अंबाला के राम मंदिरों में माथा टेका। उनका कहना है कि उनका मकसद मंदिरों में माथा टेकने के साथ ही लोगों को साइकिलिंग के लिए अवेयर करना था। बाली की यह लगातार 624वीं सैंचुरी राइड है।