फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का समय आज से बदला, अब सुबह 8 से 2 बजे तक क्लास

Fri, 01 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब के सभी सरकारी स्कूल अब सुबह 8 बजे से खुलेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने गर्मी के मौसम के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी, एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय एक अप्रैल से बदल दिया है।
विज्ञापन


सभी प्राइमरी, मिडल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आज से स्कूलों का समय बदला  

दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं 
वहीं चंडीगढ के सरकारी स्कूलों में भी शुक्रवार से नया सत्र शुरू होने जा रहा है। विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। सिंगल शिफ्ट के स्कूल सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे। उधर, डबल शिफ्ट का शेड्यूल सुबह 7.15 से दोपहर 1.15 बजे और दूसरी शिफ्ट का 11 से 5 बजे होगा।
विज्ञापन


वीरवार को सभी सरकारी स्कूलों में पहली से नौवीं और 11वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर दिए गए। शुक्रवार से नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उधर, शिक्षा विभाग ने सर्व शिक्षा अभियान(एसएसए) के तहत शिक्षकों का कांट्रेक्ट रिन्यू करने का लेटर भी जारी कर दिया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें