फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छबील लगाने से पहले जान लें निगम की ओर जारी नया फरमान

Thu, 07 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरूण्‍ा सूद - फोटो : file photo
विज्ञापन
शहर में छबील लगाने से पहले जान लें निगम का नया फरमान। इस संबंध में मेयर ने नई एडवाइजरी जारी की है। शहर में छबील लगाने के संबंध में मेयर ने नई एडवाइजरी जारी की है, जिसके अनुसार नाबालिग बच्चों को छबील बांटने के काम से दूर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


मेयर अरुण सूद ने यह भी कहा कि शहर की प्रमुृख सड़कों (वी-3)  पर छबील लगाने से बचा जाए क्योंकि इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। सूद का कहना है कि शहर में सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए छबील का आयोजन किया जाता है। इस पर आयोजक को खुद ही सफाई की व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा है कि छबील के लिए शहर में किसी भी जगह पानी चाहिए तो नगर निगम निशुल्क क्लोरीनयुक्त पानी उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए  0172-2540200 नंबर पर फोन करना होगा। मेयर ने एडवाइजरी में यह भी कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट आई है कि बर्फ की दूषित सप्लाई बाजार में आ रही है। इसलिए छबील के आयोजन में इस दूषित बर्फ का प्रयोग न किया जाए।

छबील के दौरान प्लास्टिक बैग, प्लेट का प्रयोग न करें
सूद ने बताया कि छबील के दौरान पब्लिक को प्लास्टिक के बैग, ग्लास और प्लेट्स का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही बीच सड़क पर जबरदस्ती ट्रैफिक रोक कर छबील वितरित करने से बचना चाहिए। इससे सड़क हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही कही पर भी लीकेज न हो इसका भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन


छबील लगा चुकी है पाबंदी
पिछले माह एक बार नगर निगम ने जाम से बचने के लिए छबील पर पूरी तरह से पाबंदी भी लगा दी गई थी। इतना ही नहीं, अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सड़क किनारे छबील लगाने वालों का सामान भी जब्त कर लिया था लेकिन धार्मिक इस पाबंदी को संगठन और पार्षदों के दबाव में एक दिन बाद ही हटा लिया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें