चंडीगढ़। रामदरबार फेस-2 स्थित मंडी ग्राउंड में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराना होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोपहर में स्थानीय लोगों ने मंडी ग्राउंड में शव पड़ा देखा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार शव सड़ने की अवस्था में था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
कोट
सेक्टर-31 थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड का भी मिलान किया जा रहा है।