फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: पेशी के लिए निकले राम रहीम, सड़कों पर समर्थक, डीजीपी बोले- सब ओर शांति है

Fri, 25 Aug 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
डीजीपी संधू, लाठी लिए खड़े डेरा समर्थक - फोटो : ANI
विज्ञापन
युवा साध्वी से यौन शोषण के आरोपों में घिरे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले में आज विशेष कोर्ट का फैसला आना है। जिसके चलते दो राज्यों की सरकारों की सांसे अटकी हुई हैं। राम रहीम के समर्थकों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है और पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स - 
डीजीपी बोले-  हालात काबू में, हम पर यकीन रखें
हरियाणा के डीजीपी ने कहा कि हरियाणा में हालात काबू में और शांतिपूर्ण हैं। सब कुछ शांतिमय ढंग से निपट जाएगा। यकीन रखिए।  There's peace in the region & everything is in place. Have faith in us,proceedings will take place peacefully: DGP Haryana #RamRahimVerdict pic.twitter.com/fvCkIOiNkX — ANI (@ANI) August 25, 2017
सड़कों पर समर्थक
वहीं, बाबा को कोर्ट पहुंचने से रोकने के लिए उनके समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। Dera followers cry and try to block Gurmeet Ram Rahim Singh's convoy in Sirsa #RamRahimVerdict pic.twitter.com/6mzEfhLf64 — ANI (@ANI) August 25, 2017
विज्ञापन

पेशी के लिए निकले बाबा राम रहीम 
सुबह करीब साढ़े 9 बजे संत गुरमीत राम रहीम सिरसा से काफिले के साथ पेशी के लिए निकले।  Haryana: Gurmeet Ram Rahim Singh's convoy has left from Sirsa for Panchkula court #RamRahimVerdict pic.twitter.com/cBdxuFfMt7 — ANI (@ANI) August 25, 2017
विज्ञापन

डेरा प्रेमियों में रोष, हरियाणा पंजाब में 201 ट्रेन रद्द

पेशी के लिए निकले राम रहीम - फोटो : अमर उजाला
राम रहीम के फैसले के मद्देनजर पंजाब-हरियाणा में 201 ट्रेनों को रद्द किया गया है। 

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से सख्त निर्देश आने के बाद पुलिस समर्थकों को हटाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। दरअसल, राम रहीम के सर्मथक पंचकुला पर बैठे हुए हैं और प्रशासन का विरोध कर रहे हैं। 

पुलिस के आला अधिकारी कई बसें लेकर डेरा समर्थकों को धारा-144 का हवाला देते हुए हटने की अपील की। लेकिन समर्थकों पर पुलिस का कोई असर नहीं पड़ा। रात डेढ़ बजे तक डेरा समर्थकों पर पुलिस की अपील का कोई असर नहीं दिखा। समर्थकों का कहना है कि वे डेरामुखी का दर्शन किए बिना यहां से नहीं हटेंगे।

पढ़ें- राम रहीम पेशी: सेना ने संभाला मोर्चा, लोगों को पंचकुला से खदेड़ना शुरु

डेरा प्रमुख के मामले में शुक्रवार को होने वाले फैसले से महज चंद घंटे पहले पुलिस की ओर से की जाने वाली इस कार्रवाई से डेरा प्रेमियों में गहरा रोष है। डेरा समर्थकों का कहना है कि पहले भी उन्हें कई तरह प्रताड़ित करने की कोशिश की जा चुकी है।

रात डेढ़ बजे हैफेड चौक के पास से जैसे ही डेरा समर्थकों को हटाने के लिए धारा-144 को लेकर मुनादी की, महिला समर्थकों ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया। लेकिन बाद में समर्थकों ने समझाते हुए मामले को शांत किया।

चौक के पास जहां सैकड़ों की संख्या में सड़क की फुटपाथ पर समर्थक इकट्ठा थे, उन्हें हटाने के लिए मुनादी की गई। लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से बैठे समर्थकों पर मुनादी का कोई असर नहीं पड़ा और वहीं पर डटे रहे। कुछ महिला समर्थक बार बार यही कहती नजर आईं कि सिमरन करते रहे, कुछ न बोलो।

पुलिस बंटी टुकड़ियों में 
पल पल बदलते हालात को देखते हुए पुलिस भी टुकड़ियों में बंट रही हैं ताकि समर्थकों को हटाने के लिए एक साथ भारी बल का प्रयोग न करना पड़े। हालांकि सेक्टर-पांच के पार्क और केसी थियेटर के पास बैठे हजारों समर्थकों को शिफ्ट करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली थी, लेकिन बाहरी समर्थन के बाद आरोपी ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें